Takneeki Gyaan
No. 1 Helping Blog Website

5G Network Launch In India || 1 अक्टूबर से 13 शहरों में Jio Airtel Vi

नमस्कार दोस्तों !

स्वागत है आप का तकनीकि ज्ञान में जहाँ आपको मिलता है तकनीकी से सम्बंधित सस्याओं का समाधान। 

आप सभी के पास  कंप्यूटर, लैपटॉप, या मोबाइल फ़ोन जरूर होगा जिसकी सहायता से आप अपने ऑनलाइन कार्य करते हैं। जैसे ऑफिस वर्क, मैसेज भेजना, वीडियो कालिंग, ऑनलाइन वीडियो देखना और भी बहुत सरे कार्य करते है जिसमे आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है। 

अभी तक आप अपने मोबाइल फ़ोन में 2G, 3G, और 4G इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे जिसमे कभी कभी आपको बफरिंग की समस्या या लो स्पीड मिलती थी।  अब आपकी समस्या हो सकती है ख़त्म क्यूंकि अब हमरे देश "भारत " में आ चूका है 5G इंटरनेट नेटवर्क, जो आपके ऑनलाइन कार्यों को बनाएगा बहुत ही आसान। 

5G  Network क्या है || What is 5G Technology In Hindi 

यह नेटवर्क की या मोबाइल परिशेवा की पांचवीं पीढ़ी है जो की 4G नेटवर्क की तुलना में अधिक अच्छी लाभदायक एवं 4G नेटवर्क की स्पीड से अधिक अच्छी स्पीड होगी। 5G इंटरनेट नेटवर्क की स्पीड लगभग 4GB से 5GB (4096Mbps - 5120Mbps )  हो सकती है।  वही ग्रामीण छेत्रों में 1000Mbps की स्पीड मिलेगी जो की 4G  इंटरनेट नेटवर्क  की तुलना में कई गुना अधिक होगी। 

5G Network Launch in India || भारत में लांच हुआ 5G नेटवर्क 

भारत में 5G नेटवर्क की तैयारी बड़ी तेजी के साथ लगभग 2 साल पहले से चल रही थी। AIRTEL, Vodafone idea और Jio ने अपने उपभोक्ता ( Users ) के लिए इसकी टेस्टिंग सुरु कर दी थी। इस वर्ष 2022 में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के हांथो 1 अक्टूबर 2022 को 5G  नेटवर्क का उद्द्घाटन हुआ। जिसमे नेटवर्क प्रोवाइडर कम्पनियों ने अपने उपभोक्ता के लिए कहा शुरुवाती दौर में 5G नेटवर्क सर्विसेस 13 (thirteen ) शहरों में शुरू किया जायेगा और धीरे धीरे इसका विस्तार होगा। 

पहले 5G शुरू होगा भारत के इन शहरों में 

क्रम सँख्या 

 शहर का नाम 

1

 दिल्ली 

2

 अहमदाबाद 

3

 बेंगलुरु 

4

 चेन्नई 

5

 चंडीगढ़ 

6

 गांधीनगर 

7

 गुरुग्राम 

8

 हैदराबाद 

9

 जाम नगर 

10

 कोलकाता 

11

 लखनऊ 

12

 मुंबई 

13

 पुणे 

एयरटेल इन शहरों में पहले शुरू करेगा 5जी इंटरनेट 

भारती एयरटेल के चैयरमेन सुनिल मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि हम पहले फेड में दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत करेंगे। जिनमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। सुनिल मित्तल ने कहा कि इसके बाद एयरटेल 5जी को मार्च 2023 तक देश के लगभग सभी शहरों तक पहुंचाया जाएगा और मार्च 2024 तक पूरे देश में एयरटेल 5जी होगा। 

जियो इन शहरों में पहले शुरू करेगा 5जी इंटरनेट 

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5G लॉन्चिंग के दौरान कहा कि देश में सबसे पहले जियो 5G सर्विस को लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली-गली में 5G सर्विस होगा। अंबानी ने कहा 5जी किफायती होगा और आम आदमी तक इसकी पहुंच होगी। पहले फेज में देश के प्रमुख 13 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में जियो 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। । इसके बाद इसे दिसंबर 2023 तक देश के सभी जिलों तक पहुंचाया जाएगा। 

वोडाफोन आईडिया इन शहरों में पहले शुरू करेगा 5जी इंटरनेट 

अब तक वोडाफोन-आइडिया (Vi) 5जी को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, Vi ने कुछ समय पहले बयान जारी किया था कि कंपनी यूज केस के हिसाब से 5G सर्विस लॉन्च करने का एलान करेगी। कंपनी के सीईओ रविंदर ठक्कर ने कहा था कि कंपनी कस्टमर्स की मांग, कैपेसिटी की जरूरत और कंपीटिटिव डायनैमिक जैसे विभिन्न फैक्टर के आधार पर 5G रोलआउट करने का निर्णय लेगी। 


आशा करता हूँ यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल थी आप हमें कमेंट करके इस पोस्ट के फीडबैक के रूप में अपना मत साझा करे।  ऐसे और भी पोस्ट पाने के लिए  हमारे फेसबुक पेज तकनीकी ज्ञान को फॉलो करे। 

Redax Yadav

I want to share my knowledge with everyone else. "More Knowledge = More Power"

Post a Comment

Previous Post Next Post