Takneeki Gyaan
No. 1 Helping Blog Website

विंडोज 11 में स्क्रीनशॉट कैसे करें One click screenshot ।। Take a screenshot in Windows 11

नमस्कार दोस्तों !
स्वागत है आपका तकनीकी ज्ञान में जहाँ आपको मिलता तकनीकी से सम्बंधित समस्याओं का समाधान। 

आप के पास मोबाइल के साथ साथ कंप्यूटर या लैपटॉप होगा जिसकी सहायता से आप अपने कार्यों जैसे ऑनलाइन वर्क, स्टडी, ब्राउज़िंग इत्यादि को करते हैं। आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट होते है या ब्राउज़िंग के समय कुछ नए तथ्य मिल जाते जिनकी बाद में आपको आवश्यकता पड़ सकती है ऐसे में आप उसको स्क्रीनशॉट करने के सोचते है। 

Windows 11 men screenshot kaise kare

Screenshot क्या होता है 

मोबाइल फ़ोन हो, कंप्यूटर हो, या लैपटॉप हो या अन्य कोई उपकरण जिसमे एक स्क्रीन हो और उस स्क्रीन पर कोई चित्र, तथ्य, या कुछ भी प्रदर्शित हो।  उस प्रदर्शित हो रहे चित्र को कुछ समय बाद में इस्तेमाल करने के लिए एक तस्वीर या चित्र के रूप में  कैद करना होता है। 

नोट: आपके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को कैप्चर  करना स्क्रीनशॉट होता है.

आप जब कंप्यूटर या लैपटॉप को थोड़ा बहुत इस्तेमाल करना सीख चुके होतें है तब आपको ऐसी छोटी छोटी चीजें सीखने में आसानी होती है किन्तु अगर आपने अभी - अभी कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करना शुरू किया है और आपको कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट करने नहीं आता है तो आज आप इस पोस्ट में स्क्रीनशॉट करना सीख जायेंगें। 

Take A Screenshot In your Computer !! Windows 10/11

Step 1 : Snipping Tool सर्च करें 

सबसे पहले आप आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के सर्चबॉक्स को ओपन करें।  सर्च बॉक्स को ओपन करने के बाद उसमे Snipping tool लिखकर सर्च करे।  


Step 2 : टास्कबार में पिन करें  

सर्च बॉक्स में सर्च करने के बाद स्निप्पिंग टूल (Snipping Tool) एप्प पर राइट क्लिक करके स्निप्पिंग टूल को डेस्कटॉप के टास्कबार में पिन करें जिससे आपको बार बार सर्च नहीं करना होगा। 


Step 3: Snipping Tool  को ओपन करे 

अब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में टास्कबार से Snipping Tool  को ओपन करें जिसमे आपको कुछ उसके मेनू आपके सामने खुलेंगे। जहाँ से आप अपने अनुसार स्क्रीन का स्क्रीनशॉट कर सकतें हैं। 

नोट: Snipping Tool को डायरेक्ट  ओपन करने के लिए शार्ट की Windows Logo +Shift +V दबाएं। 

Step  4 : स्क्रीनशॉट को Save करें 

जब आप स्क्रीनशॉट कर लेते है तो आपके सामने स्क्रीनशॉट पिक्चर के साथ एक नै विंडो ओपन होती है जिसकी सहायता से आप अपने स्क्रीनशॉट को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Save कर सकते है। 


Step 5 : Clipboard से Copy करें 

आपने जितने भी स्क्रीनशॉट लिया होगा वह आपके क्लिपबोर्ड में टेम्परॅरली Save रहते है। अगर आपका Step 4  कम्प्लीट नहीं होता है तो आप शार्ट के Windows LOGO + V से अपना क्लिपबोर्ड ओपन करके देख सकते है। और माइक्रोसॉफ्ट पेंट ओपन करके स्क्रीनशॉट में लिए गए पिक्चर को  इम्पोर्ट करके Save कर सकते हैं। 

इस पोस्ट में आपको कुछ समझ नहीं आये तो आप नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें जिससे आपके doubts ख़त्म हो जायेंगे। 


आशा करता हूँ यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल थी आप हमें कमेंट करके इस पोस्ट के फीडबैक के रूप में अपना मत साझा करे।  ऐसे और भी पोस्ट पाने के लिए  हमारे फेसबुक पेज तकनीकी ज्ञान को फॉलो करे। 

Redax Yadav

I want to share my knowledge with everyone else. "More Knowledge = More Power"

Post a Comment

Previous Post Next Post